लाडपुरा: करणी पैलेस बोरखेड़ा में तीन दिवसीय हरित भारत एक्सपो का शुभारंभ, राज्य व केंद्र सरकार की योजना
Ladpura, Kota | Jul 25, 2025 एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से तीन दिवसीय हरित भारत एक्सपो का कोटा में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे आगाज हुआ। कोटा में पहली बार हो रहे इस तरह के आयोजन में कोटा सहित देशभर की 100 से अधिक कम्पनियां इसमें भाग ले रही हैं और देशभर में ग्रीन एनर्जी को आगे बढाने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश बिरला रहे अध्यक्षता कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा थे।