बांदा: कलेक्ट्रेट पहुंचकर लोगों ने DM को प्रार्थना पत्र दिया, पार्वती स्मारक गेट के पास डिवाइडर पर कट देने की मांग
Banda, Banda | Nov 6, 2025 बांदा के कलेक्ट्रेट में गुरुवार को कालूकुआं इलाके के अंतर्गत आने वाले कुछ मोहल्लों के लोग पहुंचे। जहां पर इन्होंने कालूकुआँ से लेकर बबेरू रोड इलाके में बनाए जा रहे डिवाइडर में पार्वती स्मारक गेट के पास कट देने की मांग को लेकर डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। इन लोगों ने बताया कि उस रोड में डिवाइड बनाया जा रहा है लेकिन कट नहीं दिया जा रहा जिससे हमें परेशानी होगी।