बदलापुर: कुशहा गाँव में करोड़ों की जमीन पर हेराफेरी का मामला, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप
बदलापुर तहसील क्षेत्र के कुशहा गाँव में करोड़ों की जमीन पर हेराफेरी का मामले में कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार समेत 18 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ जिसमें तहसीलदार की प्राइवेट बाबू समेत तीन लोग की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे पीड़ित ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया.