मीनापुर: मकसुदपुर पंचायत के डुबरवन्ना गांव मे मंगलवार की सुबह में अचानक से आग लगने से चार लोगो का घर जलकर राख हो गया।
मकसुदपुर पंचायत के डुबरवन्ना गांव मे मंगलवार की सुबह में अचानक से आग लगने से चार लोगो का घर जलकर राख हो गया है ।आग कैसे लगी किसी को पता नही है ।आगलगी की घटना में चार परिवार चन्द्रदेव पासवान, नीलम देवी, विंदा पासवान व सुमन देवी का घर जलकर राख हो गया है. बताया जा रहा है कि आग में सभी लोगों के घर समेत नगदी, कपड़ा, मोबाइल, अनाज, कागजात आदि सब जलकर राख हो गया