सासाराम: सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग के पुलिस ने पुराने G.T रोड पर चलाए वाहन चेकिंग अभियान
सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग के पुलिस के द्वारा सासाराम के पुराने जीटी रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान पुराने जीटी रोड पर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले 70 वाहन चालकों से 1 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग केअधिकारी के द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।