बरेली: बरेली कॉलेज में 'एक पौधा मां के सम्मान में' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
बरेली कॉलेज में "एक पौधा मां के सम्मान में" अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन।इस अवसर पर बरेली कैंट के विधायक संजीव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कॉलेज परिसर में आंवले के पौधे का रोपण किया।इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओ.पी. राय,कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राजीव यादव,डॉ. आलोक खरे, प्रवेश नियंत्रक डॉ.वंदना शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।