सीतापुर: बेनीपुर गांव के पास भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
जनपद के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव के पास सड़क पर भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोगों में से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित किया था। मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है,पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।