ऊँचाहार ब्लाक में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान कथित रूप से बीडीसी सदस्य को प्रमुख पुत्र द्वारा रिवाल्वर तानने का मामला मंगलवार को एसपी की चौखट पर पहुंचा है।एसपी ने मामले में सीओ डलमऊ को जांच सौंपी है।गौरतलब है कि सांवापुर नेवादा गाँव के बीडीसी सदस्य मनीष कौशल ने आरोप लगाया था कि, बैठक के दौरान उन पर रिवाल्वर तानी गई है।बड़ी संख्या में सदस्य रहे।