कानपुर: केशवपुरम के आवास विकास में अराजकतत्वों द्वारा ऑटो में आग लगाने के मामले में मुकदमा पंजीकृत, डीसीपी ने दी जानकारी
डीसीपी ने मंगलवार 1:00 बजे बताया कि,केशवपुरम आवास विकास में 8 जनवरी देर रात अराजकतत्वों ने घर के बाहर खड़ी ऑटो में आग लगा दी और फरार हो गए। घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित धर्मेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा रावतपुर थाने में शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।