महाकुंभ को लेकर वाराणसी नगर निगम ने पूरी की तैयारी, सेल्टर होम से लेकर गंगा यात्रा तक की व्यवस्था
Sadar, Varanasi | Jan 13, 2025 प्रयागराज में आज सोमवार से महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। प्रयागराज के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ काशी भी आयेंगे। वाराणसी नगर निगम के अनुसार करीब 20 करोड़ के ऊपर श्रद्धालु श्री काशी विश्वनाथ एवं मां गंगा की आरती देखने के लिए भी पहुंचेंगे। इसको लेकर नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है। नगर आयुक्त ने सोमवार दोपहर तीन बजे बताया कि क्विक रिस्पॉन्स टीम तैयार की गई है।