होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के पंडित अजय दुबे ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आक्रोश रैली में शामिल होने की अपील की
सातरास्ते पर काली मंदिर के पास बांग्लादेश मे हिंदुओं पर हो रहे जुल्म और अत्याचार के विरोध में मंगलवार यानी आज करीब 1 बजे हिंदू समाज द्वारा प्रदर्शन कर आक्रोश रैली निकाली जाएगी।जिसमे शामिल होने के लिए मंगलवार को 8 बजे नर्मदापुरम निवासी पंडित अजय दुबे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके द्वारा लोगों से अपील कि वे प्रदर्शन और आक्रोश रैली में शामिल हो।