चरपोखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर महाअभियान की जोरदार शुरुआत की गई। अभियान के तहत दवा वितरण सह जागरूकता रथ को रवाना किया गया, वहीं आज से घर-घर दवा सेवन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। रथ के माध्यम से ग्रामीणों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा।