बलिया थाना की पुलिस ने तुलसी टोल से हथियार के साथ 01 अपराधी को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि तुलसी टोल में सोमारी यादव उर्फ देव नीति अपने बथान पर बैठा हुआ है.