शहडोल के बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर महिला बेला सिंह पर लाठी-डंडों व पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बदमाश घर का सामान और मोटर पंप लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच में मंगलवार सुबह 8 बजे से जुटी है।