वाराणसी में औषधि विभाग ने अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का किया खुलासा, FIR दर्ज की कार्रवाई
Sadar, Varanasi | Nov 15, 2025 उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) द्वारा कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप जैसे मादक द्रव्यों के अवैध भंडारण, क्रय-विक्रय एवं संभावित अवैध डायवर्जन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत अवैध व्यापार में शामिल एक अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का खुलासा किया गया है।