निंबाहेड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे अंडरब्रिज के पास स्थित श्री सांवलिया गौशाला में जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर और नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी के जन्मदिवस पर गौसेवा कार्यक्रम किया। कार्यकर्ताओं ने गौमाताओं को हरा चारा खिलाकर उनके स्वस्थ, दीर्घ और सफल जीवन की कामना की। पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है।