भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में लोहे की रॉड से जामफल तोड़ने का प्रयास कर रहा युवक करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर की है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया । युवक मौसेरे बहन की शादी में शामिल होने के लिए बिलखिरिया गया था।