महमूदाबाद: महमूदाबाद गल्ला मंडी में किसानों को राहत, शुल्क की कटौती हुई, छोटे किसानों से शुल्क खत्म करने का प्रदर्शन निरस्त
भारतीय किसान यूनियन महमूदाबाद द्वारा 18 मार्च 2026 को दिए गए तीन सूत्रीय ज्ञापन पर प्रशासन से सफल वार्ता के बाद किसानों को राहत मिली है। नवीन गल्ला मंडी में प्रति कुंतल कटौती 2 किलो से घटाकर 1 किलो कर दी गई है, जो 1 अप्रैल से लागू होगी। छोटे किसानों से रुपयों की गिनती का शुल्क नहीं लिया जाएगा और डिजिटल भुगतान पर भी चार्ज समाप्त रहेगा।