लखीमपुर खीरी जिले के कदियापुर महोला गांव निवासी रामगोपाल ने गांव के एक युवक पर अपने पुत्रों को झूठे हत्या के मुकदमे में फंसाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।