खंडवा नगर: रंग पंचमी पर निकली श्री दादाजी फाग यात्रा, गुलाल और पानी की बौछारों के बीच झूमे युवा
खंडवा। रंग पंचमी के अवसर पर नगर में रविवार को श्री दादाजी फाग यात्रा का भव्य आयोजन नगर पालिका निगम द्वारा किया गया। फाग यात्रा में हजारों क्विंटल गुलाल उड़ाया गया और पानी की बौछारों के बीच युवा जमकर नाचते-गाते नजर आए। रविवार दोपहर करीब 1 बजे नगर पालिका निगम परिसर से श्री दादाजी फाग यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी शामिल