सासाराम: गणतंत्र दिवस को लेकर सासाराम के नगर निगम के कार्यालय में मेयर काजल कुमारी ने किया झंडोत्तोलन
Sasaram, Rohtas | Jan 26, 2024 आज गणतंत्र दिवस को लेकर सासाराम के नगर निगम के कार्यालय में सासाराम के मेयर काजल कुमारी के द्वारा झंडोतोलन किया गया है। इस दौरान सासाराम के नगर निगम के कार्यालय में उपमेयर सत्यवंती देवी सहित सासाराम नगर निगम क्षेत्र के कई वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे। आज गणतंत्र दिवस को लेकर सासाराम में विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।