परसिया: हनुमान मंदिर कोसमी में बाबा हनुमान का नोटों से श्रृंगार, पहनाए नोटों के वस्त्र, गुरुवार को होगा महा श्रृंगार
छिंदवाडा मार्ग पर सिद्धपीठ हनुमान मंदिर कोसमी में बुधवार को बाबा हनुमान का नोटो से श्रृंगार किया गया। नोटो से बने वस्त्र प्रतिमा को पहनाए गए। हनुमान जंयती पर गुरुवार को महाभिषेक किया जाएगा। प्रतिमा का श्रंगार भी प्रतिदिन किया जाएगा। मंदिर समिति ने इस बार छह दिनों तक अलग अलग श्रंगार किए। 6 बजे मंदिर समिति ने बताया गुरुवार सुबह महाश्रृंगार किया जाएगा।