मयूर वन मैदान में सांसद कप टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मैच शुक्रवार को खेला गया। फाईनल में आईपीएस परतला ने गप्पू इलेवन परासिया को पराजित कर कप पर कब्जा किया। छिंदवाडा सांसद विवेक बंटी साहू ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अवसर देने का काम कर रही सरकार। शुक्रवार 6:30पर पुरस्कार वितरण किया गया।