मधुबनी शहर के संतु नगर स्थित होटल वाटिका के पास मंगलवार संध्या 6 से 7बीच भीड़ में एक व्यक्ति को पकड़ लिया। भीड़ ने बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए उस व्यक्ति की पिटाई कर दी। मामले पर उपस्थित व्यक्ति रवि शंकर ठाकुर ने बताया कि भीड़ को देखकर मामले को शांत कराया और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्चा चोरी करने का आरोप लगने वाला व्यक्ति को लेकर चली गई।