विजयीपुर थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के एक युवक को साढ़ू के घर से वापिस लौटने के क्रम में बकइनिया उदयपुरा मोड़ के पास चार पांच लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जाते जाते गले से सोने का चेन तथा मोटरसाइकिल छीन कर लेकर भाग गए। घायल की मां धर्मावती देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।