सासाराम: नशा मुक्त युवा- विकसित भारत अभियान के तहत रोहतास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Sasaram, Rohtas | Sep 21, 2025 रोहतास जिले में जिले में रविवार को दोपहर 2:00 बजे करीब “नशा मुक्त युवा- विकसित भारत” अभियान के तहत दौड़, शपथ ग्रहण, योगाभ्यास और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। बालिका आईटीआई, बलथूआ बेदा से दौड़ की शुरुआत वरीय उप समाहर्ता नेहा कुमारी एवं जिला कल्याण पदाधिकारी मुकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर की। कार्यक्रम का समापन न्यू स्टेडियम, फज़लगंज में हुआ।