बरेली: परसौना में दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर किया घायल, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के परसौना में दबंगों द्वारा एक युवक को पीट-पीट कर घायल कर दिया गया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस का कहना है मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।