बरेली: रामनगर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर युवक हुआ घायल
आंवला थाना क्षेत्र के रामनगर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायलहो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है । पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।घायल युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।