राज्य सरकार की जनसेवा और सुशासन की प्रतिबद्धता को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वां की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार डीग में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही विकास परियोजनाओं, आधारभूत अवसंरचना कार्यों और जनसमस्याओं के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई।