गोरखपुर: रमजान माह के आखिरी अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, DIG, DM, SSP, एसपी सिटी सहित भारी पुलिस बल रहा मौजूद
अलविदा जुमे की नमाज के दौरान जिले की प्रमुख मस्जिदों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे,जहां पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।घंटाघर चौराहे पर कमिश्नर अनिल ढींगरा DIG एस चनप्पा,DM दीपक मीणा,SSP डॉ कौस्तुभ,SP सिटी अभिनव त्यागी सहित अन्य पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।वही जुमे की नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।