जगाधरी: यमुनानगर के विष्णु नगर के रहने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या , पुलिस जांच में जुटी।
रेलवे जांच अधिकारी ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि जगाधरी रेलवे स्टेशन के वर्कशॉप यार्ड के पास शव पड़ा हुआ मिला है। मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि इसने आत्महत्या की है। मृतक सुखविंदर विष्णु नगर का रहने वाला था। परिवार ने बताया कि वह काफी समय से नशे की लत में पड़ा हुआ था इसीलिए उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जांच शुरु कर दी है।