लोहरदगा: लोहरदगा में माँ चंडी बाड़ी सोनार मोहल्ला में भव्य भंडारा आयोजित, डीसी डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने किया उद्घाटन
सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर माँ चंडी बाड़ी सोनार मोहल्ला में मंगलवार शाम 3:30 बजे भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर लोहरदगा जिला के डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भव्य भंडारे का शुभारंभ किया, इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और भक्तिभाव से माँ सरस्वती की आराधना की।