आगरा: केदार नगर निवासी कमल से क्रेडिट कार्ड के नाम पर फाइनेंस कर्मी ने की ठगी,5 लाख 60 हजार का आरोपी ने लगाया ऑनलाइन चूना
आगरा के थाना शाहगंज अंतर्गत केदार नगर निवासी कमल नाम के एक युवक से फाइनेंस कर्मी ने ठगी कर डाली। पीड़ित ने रविवार को थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया हैं,जिसकी जांच साइबर सेल कर रही हैं। मोबाइल नंबर पोर्ट के नाम पर क्रेडिट कार्ड जारी कराकर पीड़ित से ठगी की गई हैं। जिसकी पुलिस जांच कर रही हैं।