मगहरा स्थित पेट्रोल पंप पर सलेमपुर के रहने वाले अविकल विश्वकर्मा ने अपनी महिंद्रा जीप को 12दिसंबर की रात को खड़ा किया था।वही चोरों ने आसानी से उसको चोरी कर लिया। 13 दिसंबर की सुबह जब यह पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो जीप गायब थी।उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है।रविवार की सुबह 10बजे CCTV फुटेज वायरल हुआ।