कोईलवर थाना क्षेत्र के हरंगी टोला स्थित गैस एजेंसी में हुई लूट के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रकाश कुमार पिता– हंस कुमार चौधरी उर्फ राजकुमार चौधरी, निवासी ग्राम मोखालिसा थाना गिधा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी अपर थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल ने शुक्रवार की शाम 5:30 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दी।