जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर सासनी कोतवाली पुलिस एवं SOG टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 4-5 लाख रुपए कीमत का 20 किलो 300 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ है।