मोतिहारी: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ALTF ने 12,000 लीटर पॉस और 10 भट्ठियों को किया नष्ट, 2 शराब बनाने वाली मशीन बरामद
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में A.L.T.F ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 12,000 लीटर पास (अर्ध निर्मित शराब) को विनिष्ट किया,10 भट्ठी को ध्वस्त व 180 लीटर देशी शराब,01 मोटरसाइकिल व 02 शराब बनानेवाली मशीन को बरामद किया है.जानकारी रविवार रात करीब 09:43 बजे पुलिस ने दी.