आरा: उदयभानपुर में जंगली सुअर ने दो भाइयों पर हमला कर उन्हें किया जख्मी
Arrah, Bhojpur | Aug 11, 2025 जंगली सुअर के काटने से दो भाई गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। दोनो को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि शौच करने एक भाई निकला था तब ही जंगली सुअर ने हमला कर दिया। दूसरा भाई बचाने गया तो उसपर भी सुअर ने हमला कर जख्मी कर दिया। घटना उदयभानपुर गांव में हुई है।