सासाराम: सासाराम कुराईच के समीप बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर नहर में गिरा, खोजबीन जारी
Sasaram, Rohtas | Oct 21, 2024 सासाराम कुराईच के समीप सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर नहर में गिर पड़ा। नहर में गिरा युवक लालगंज के कामेश्वर सिंह का पुत्र संजय कुमार बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और नहर में गिरे हुए युवक की तलाश कर रही है।