चौरीचौरा: ब्रह्मुहूर्त का अध्ययन भी एक योग: शैलेंद्र यादव
ब्रह्म मुहूर्त में किया गया अध्ययन भी विद्यार्थियों के लिए योग ही है।यह मानसिक विकारों दूर कर बौद्धिकता और ज्ञान का प्रकाश भर देता है।उक्त बातें बाबू बवीं चन्द्र इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक शैलेंद्र यादव ने कही। वो शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवायोजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन के बौद्धिक सत्र में विद्यार्थियों को बताया।