रायबरेली: मुंशीगंज बायपास स्थित लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर करीब 10 किलोमीटर तक लगा भीषण जाम, कई घंटों से जाम में फंसे लोग
भदोखर थाना क्षेत्र के,मुंशीगंज बाईपास पर,रविवार को निकल रही,पोलिंग पार्टियों के,वाहनों की वजह से,भीषण जाम लगा हुआ है।यह जाम करीब,10 किलोमीटर तक लगा होना बताया जा रहा है।जिसमें कई घंटे से लोग,जाम में फंसे हुए हैं।भीषण गर्मी और धूप से,जाम छुड़ाने के लिए लगाए गए पुलिसकर्मी भी बेहाल हो गए हैं,ट्रैफिक प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि जल्द ही जाम को छुड़वाया जाएगा।