जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ मंगलवार को सख्त अभियान चलाया गया। आईटीआई चौराहे से लेकर भर्थना चौराहे तक चलाए गए इस अभियान में सड़क किनारे रखे गए अवैध ठेले, तख्त, दुकानों का सामान और अतिक्रमण को हटाया गया, इस दौरान फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस रही मौजूद मंगलवार दोपहर 3:00 तक चला अभियान