टीकमगढ़: गणतंत्र दिवस की तैयारियों के क्रम में आज पुलिस लाईन ग्राउंड में हुई फाइनल रिहर्सल, परेड की ली गई सलामी
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 हर्षाेल्लास के साथ मनाने के लिये मुख्य समारोह की तैयारियों के क्रम में आज पुलिस लाईन ग्राउंड में परेड की फाइनल रिहर्सल की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पीएस चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एएसपी श्री सीताराम ससत्या के साथ परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात फुल ड्रेस में जवानों द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई।