आरा: गीधा गांव के समीप कार और टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक घायल, आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Feb 16, 2025 रविवार शाम 3:30 बजे गीधा थाना क्षेत्र के गीधा गांव के समीप कार और टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी जीतन यादव के पुत्र रमाशंकर यादव घायल हो गया घायल टेंपो चालक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।