धार: ग्राम उमरिया बड़ा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, मामला दर्ज
Dhar, Dhar | Mar 17, 2025 नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया बड़ा में 15 मार्च को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष भड़क उठा। इस हिंसक घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। नौगांव पुलिस ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे किया मामला दर्ज प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया।