ओरमांझी: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इस चरण के लिए नामांकन की अंतिम तीथि 29 अक्टूबर है। उन्होंने बताया कि इस चरण में क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र मांडू है। जबकि, झरिया सबसे छोटा है।