ओरमांझी: ओरमांझी प्रखंड कार्यालय में बाल संवाद का आयोजन हुआ
प्रखंड कार्यालय में बाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय चकला, डहू बरवे, कुच्चू, पाहन टोली इरबा, ओरमांझी बालक, पांचा, बारीडीह, मनातू सहित पालू मध्य विद्यालय से कुल 22 बाल पत्रकार शामिल हुए। इस अवसर पर नव भारत जागृति केंद्र के अधिकारी विवेक कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्य बताए।