दमोह: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे दमोह, तीन गुल्ली चौराहा से आयोजित विशाल रोड शो में हुए शामिल, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
Damoh, Damoh | Apr 4, 2024 दमोह प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज हेलिकॉप्टर से दमोह पहुंचे। जहां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शहर के तीन गुल्ली से आयोजित रोड शो में शामिल हुए। यह रोड शो शहर के तीन गुल्ली चौराहा से होकर स्टेशन चौराहा, राय चौराहा, घंटाघर, अंबेडकर चौक होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचा जहां इस रोड शो का समापन किया गया। जिसमे तमाम दिग्गज नेता शामिल रहे।