सरस्वती विहार: क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को हरियाणा के पानीपत से किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की टीम ने समयपुर बादली इलाके हुए हत्या के मामले में वांटेड क्रिमिनल को हरियाणा के पानीपत गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद उर्फ पोड़ी के रूप में हुई है। इसकी तलाश इस साल 21 जनवरी को मीनू नाम की एक महिला की हत्या के मामले में थी।