बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन ने बुधवार सुबह 11:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने जानकारी साझा की और बताएं कि पाथाखेड़ा में साइबर ठगों की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। बुधवार को बैतूल पुलिस ने 64 वर्षीय रिटायर्ड WCL कर्मचारी चैतराम नरवरे को ठगों द्वारा बनाए गए कथित डिजिटल अरेस्ट” से मुक्त कर उनकी जीवनभर की बचत 73 लाख रुपये ठगी से बचाया